🔳महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे लोहाली गांव में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पौराणिक जल स्रोत से पूजा अर्चना कर गांव तक कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास पंडित दया कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से सच्चे मन से कथा सुनने का आह्वान किया। कहां की जिन क्षेत्रों में कथा पाठ किया जाता है वह क्षेत्र धन धान्य से परिपूर्ण होने के साथ ही आपदाओं से मुक्त हो जाता है। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा सुनने को आसपास के चमड़ियां, छड़ा, नावली, आटावृता, आटाखास, ताड़ीखेत, जाडा़पानी, थुआ ब्लॉक, हरतोला आदि क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु लोहाली गांव पहुंचे। इस दौरान गोपाल सिंह गढ़िया, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह जलाल, रणजीत सिंह जलाल, ललित नेगी, हर्ष सिंह जलाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *